छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुरुम से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। ट्रक पलटने से सारा मुरुम सड़क पर बिखर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। यह घटना 12 जनवरी को जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजरा और कोसमर्रा गांव के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या व्यक्ति नहीं आया। ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान हादसे के वक्त ट्रक धमतरी से भखारा की ओर जा रहा था। ट्रक पलटने के तुरंत बाद ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। सड़क पर मुरुम फैलने और ट्रक के बीच सड़क पर पड़े होने के कारण बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। सड़क से मुरुम हटाने का काम भी जारी है।


