धमतरी में लकड़ियों में मिला जहरीला रसेल वाइपर:ग्रामीणों ने अजगर समझा, सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के बेन्द्रानवागांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण के घर के पीछे बाड़ी में जलाऊ लकड़ी के ढेर में एक जहरीला रसेल वाइपर सांप मिला। ग्रामीणों ने इसे अजगर का बच्चा समझा था, लेकिन बाद में यह रसेल वाइपर निकला, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। यह घटना बेन्द्रानवागांव के एक रहवासी क्षेत्र में हुई, जहां बाड़ी में रखे ईंधन के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों के बीच विशालकाय सांप छिपा हुआ था। सांप के अचानक सामने आने से परिवार के सदस्य और आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने तत्काल स्थानीय सर्प मित्रों से संपर्क किया। स्नेक कैचर ने रसेल वाइपर को सुरक्षित पकड़ा सूचना मिलते ही सर्प मित्र सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद, बिना किसी को नुकसान पहुंचाए, लकड़ियों के बीच से रसेल वाइपर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे गांव वालों ने राहत की सांस ली। सबसे खतरनाक सांपों में से एक है रसेल वाइपर रसेल वाइपर को दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है और यह भारत में भी पाया जाता है। इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि यदि यह किसी इंसान को काट ले तो कुछ ही देर में व्यक्ति के खून में थक्के बनने शुरू हो जाते हैं और कई अंग काम करना बंद कर देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *