धमतरी में शराब दुकानों पर निगम की कार्रवाई:दो खोमचों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान जब्त, डिस्पोजल और पानी पाउच मिले

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम की टीम ने शराब दुकानों के खोमचों पर कार्रवाई की। दानीटोला और अंबेडकर वार्ड स्थित दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान जब्त किया गया। टीम ने दो कार्टून डिस्पोजल और 15 बोरी पानी पाउच बरामद किए। नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का खुलेआम उपयोग पाया गया। यह पर्यावरण नियमों और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन है। निगम ने दुकान संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। महापौर बोले- प्लास्टिक बंद होने तक चलेगा अभियान महापौर रामू रोहरा ने बताया कि 47 समाजसेवियों के साथ इस मुद्दे पर कार्यशाला आयोजित की गई थी। स्वच्छ वार्ड के लिए एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले समझाइश दी जाएगी, फिर कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक उपयोग बंद होने तक अभियान जारी रहेगा। नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने कहा कि हम इंदौर की तरह स्वच्छता में आगे बढ़ना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *