धमतरी में सड़क पार करते दिखे 2 दंतैल:पैरी नदी पार कर शहर में घुसे, फसलों को नुकसान पहुंचाया; ग्रामीणों को दूर रहने की सलाह

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो दंतैल हाथी सड़क पार करते दिखे है। बताया जा रहा है दोनों दंतैल पैरी नदी पार करके शहर में घुसे हैं। चंदा दल के एमी2 और एमी3 नामक ये हाथी भारत माला सड़क पर दिखने के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी करवाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों हाथी उत्तर सिंगपुर की ओर बढ़ रहे हैं। विभाग की टीम लगातार इन दंतैल हाथियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से सतर्क है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग से संपर्क करें। गंगरेल बांध पहुंच गए थे हाथी दरअसल, जिले में हाथियों का दस्तक लगातार होते रहता है। जंगल से होते हुए वन विभाग के विभिन्न बिट क्रमांक को पार करते हुए गंगरेल बांध की ओर पहुंच गए थे। इसके बाद अब भारत माला सड़क में दोनों दंतैल हाथी नजर आने लगे है। ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की हिदायत जैसे-जैसे दोनों दंतैल हाथी आगे बढ़ते जा रहे हैं। वैसे-वैसे वन विभाग ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाकी चंदा दल के हाथी महाराष्ट्र की ओर चले गए हैं। उत्तर सिंहपुर से हाथी प्रवेश किए थे और अब फसलों को नुकसान भी पहुंचा रहे है। राजपुर से उत्तर सिंगपुर जा रहे दंतैल वहीं हाथी जब रोड क्रॉस कर रहे हैं। तो वन विभाग के द्वारा रोड के दोनों ओर वाहनों को रोका गया था और भारत माला योजना में कार्य कर रहे कर्मचारियों को हाथियों से दूर रखा गया। वही रातों-रात जंगल का विचरण करते हुए दंतैल हाथी छुही, झाझरकेरा, लीलर, पाहंदा, राजपुर से उत्तर सिंगपुर की ओर बढ़ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *