धमतरी में सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष ने ली शपथ:महेश रोहरा सहित संरक्षक, महासचिव ने पदभार संभाला; 40 वार्डों में बनेगी टीम

धमतरी में सर्व हिन्दू समाज संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश रोहरा ने शपथ ग्रहण किया। उनके साथ संरक्षक, महासचिव और कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पद-गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्ष रोहरा ने घोषणा की कि संस्था शहर के सभी 40 वार्डों में युवा और महिला टीमों का गठन करेगी। यह शपथ ग्रहण समारोह धन केसरी मंगल भवन में आयोजित किया गया था। इसमें अध्यक्ष महेश रोहरा, महासचिव अशोक पवार (गुल्ला) और संरक्षक दीपक लखोटिया सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने हिंदू समाज की प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। जाति-भेद मिटाने और एकजुटता का आह्वान महेश रोहरा ने कहा कि सभी को मिलकर जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना होगा। उन्होंने सनातन धर्म के लिए एकजुटता का आह्वान किया और हिन्दू राष्ट्र की मांग का सम्मान करने की बात कही। जल्द ही संस्था शहर के सभी 40 वार्डों का दौरा करेगी, जहां भेदभाव मिटाने, समस्याओं को दूर करने और जागरूकता के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। हिन्दुत्व की रक्षा के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर महासचिव अशोक पवार ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिन्दुत्व की रक्षा के लिए सभी को तन-मन-धन से जुड़ना चाहिए। उन्होंने हिन्दुत्व को एक सांस्कृतिक विचारधारा बताया, जो हिन्दू धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देती है। पवार ने जोर दिया कि यह विचारधारा राष्ट्रवाद पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को मजबूत करना और हिन्दू धर्म की रक्षा करना है। अतिथि ने हिन्दुत्व और सनातन धर्म पर विचार साझा किए शपथ ग्रहण के बाद विशिष्ट अतिथि डॉ. रोशन उपाध्याय ने हिन्दुत्व और सनातन धर्म पर अपनी बात रखी। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि “हिन्दू” शब्द दो भागों से बना है — हि और इन्दू। ‘हि’ से हिमालय और ‘इन्दू’ से इंदू सरोवर। इसका भू-भाग उत्तर में हिमालय से दक्षिण में हिंद महासागर तक विस्तारित है। इस क्षेत्र को हिन्दुस्तान कहा जाता है और यहां रहने वाले लोगों को हिन्दू कहा जाता है, चाहे वे किसी भी वर्ण, भाषा या जात-पात के हों। शास्त्रों के अनुसार, जिस समाज में गौ की रक्षा होती है, वह हिन्दू समाज कहलाता है। साथ ही, जिन लोगों में पुनर्जन्म के प्रति गहरी आस्था होती है और वे इस गौरवशाली परंपरा का पालन करते हैं, वे भी हिन्दू माने जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *