धमतरी जिले के भखारा में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। कार में सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के पास हुई। कार सवार दो महिला और दो पुरुष धमतरी जिले के गट्टा सिली से रायपुर की ओर जा रहे थे। भखारा रोड पर डिवाइडर क्रॉसिंग के पास अचानक एक साइकिल सवार बुजुर्ग कार के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। कार में सवार चार लोग घायल कार में सवार राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, सरिता साहू और गायत्री साहू को चोटें आई हैं। वहीं, साइकिल सवार बुजुर्ग गजेंद्र साहू को भी हल्की चोटें लगी हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार शक्ति जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद जमा हुई लोगों की भीड़ हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाद में, जेसीबी की सहायता से पलटी हुई कार को सीधा किया गया और सड़क पर लगे जाम को हटाया गया।


