धमतरी में सैकड़ों मितानिनों का सम्मान:भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- ACB और EOW के जरिए लोगों को डराया-धमकाया जा रहा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मितानिन दिवस के अवसर पर सैकड़ों मितानिनों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए, जिन्होंने मितानिनों को बधाई दी और मंच से राज्य सरकार पर निशाना साधा। पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन धमतरी विधायक की ओर से किया गया था। विधानसभा क्षेत्र की सभी मितानिनों को आमंत्रित कर उन्हें शॉल, श्रीफल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मितानिन उपस्थित थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसीबी और ईओडब्ल्यू के जरिए लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और वसूली का काम किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि धान खरीदी और एसएआई आर में सर्वर डाउन की समस्या बनी हुई है। मितानिनों के योगदान को बताया अविस्मरणीय उन्होंने दावा किया कि एसीबी और ईओडब्ल्यू उन लोगों को निशाना बना रही है, जिनसे वसूली की जा सकती है और उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने का काम चल रहा है। मितानिनों के गठन पर बात करते हुए भूपेश बघेल ने बताया कि इनकी शुरुआत सबसे पहले 2002 में सोनिया गांधी की उपस्थिति में हुई थी। उन्होंने मितानिनों के योगदान को अविस्मरणीय बताया, खासकर कोरोना महामारी के दौरान उनके ‘कोरोना योद्धा’ के रूप में किए गए कार्यों की सराहना की। भाजपा अंग्रेज को मानने वाले- भूपेश बघेल भूपेश बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी ने यह नहीं सोचा होगा कि भारत में कोरोना जैसी बीमारी आएगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में गांव-गांव की मितानिनों ने कोरोना से लड़ने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की रक्षा की। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा घरों में बिना बिजली मीटर घूमे रहा है। मीटर साय-साय घूम रहा है और बिजली आ रहा आएं बाएं। जनता के अधिकार के लिए लड़ रहे यदि भूपेश बघेल को जेल भेज रहे है तो भूपेश बघेल डरने वाला नही है और भाजपा अंग्रेज को मानने वाले हैं। फूट डालो राज करने वाले नीति में चलने वाले है। भाजपा की सरकार में अवैध प्लाटिंग भूपेश बघेल ने कहा कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार है और यह इंजन की सरकार धुआं क्यों फेंक रहा है। भाजपा की सरकार में धमतरी में काफी अवैध प्लाटिंग चल रहा है। यह प्लाटिंग में कलेक्टर को और ना ही एसपी को दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री थे, लेकिन गुरु जनों का पैर छूकर प्रणाम करते थे। लेकिन गुरुजनों का अपमान हो रहा है, जिसमें गुरुजनों को कुत्तों की निगरानी और काटने पर इलाज करने का फरमान निकल गया है। भाजपा को कोई मतलब नहीं है गुरुजनों से लेकिन कांग्रेस को है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *