धमतरी में स्कूल प्रवेश उत्सव के दिन विरोध प्रदर्शन:प्रधान पाठक को हटाने की मांग, छात्रों-अभिभावकों ने मेनगेट पर जड़ा ताला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूल प्रवेश उत्सव का दिन विरोध प्रदर्शन में बदल गया। नगरी इलाके के बकरा बेड़ा गांव में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधान पाठक गिरीश कुमार जायसवाल को हटाने की मांग की। उन पर छात्रों और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। इस मामले में दो वर्ष पहले भी शिकायत की गई थी। शाला प्रबंधन समिति और ग्रामवासियों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से जायसवाल को फिर से इसी स्कूल में पदस्थ किया गया। पहले उन्हें अन्य स्कूल भेजा गया था। लेकिन उनके स्थान पर किसी अन्य प्रधान पाठक की नियुक्ति नहीं की गई। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और बच्चों ने स्कूल में प्रवेश किया। जिसका शाला प्रबंधन समिति और ग्राम वासी ने विरोध करते हुए गिरीश कुमार जायसवाल पर कार्रवाई की मांग की और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोकरा बेड़ा से हटाकर उनके स्थान पर नए प्रधान पाठक की मांग भी की गई। फिलहाल मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं और अभिभावक सहित ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्कूल में प्रवेश किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *