धमतरी में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए है। प्रत्याशियों का आरोप है कि स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर वर्तमान समय नहीं दिख रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। इसे लेकर स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्याशियों ने धरना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर इंदिरा देवहारी मौके पर पहुंची, लेकिन प्रत्याशियों के साथ तीखी बहस के बाद परिस्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि रिटर्निंग ऑफिसर की आंखों में आंसू आ गए। खामियों को लेकर नाराजगी प्रत्याशियों ने सुरक्षा व्यवस्था में कथित खामियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना आईकार्ड के स्ट्रांग रूम में प्रवेश कर रहे हैं, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। ये है पूरा मामला बता दें कि बीसीएस पीजी कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां पर मंगलवार रात तक पोलिंग बूथ में मतदान दलों ने ईवीएम मशीन को जमा किया। इसके बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया था। ईवीएम मशीन के लिए सुरक्षा के मध्य नजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। हंगामा करते हुए जमीन पर बैठे प्रत्याशी इसी बीच बुधवार सुबह कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी निरीक्षण के लिए पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से बाहर से नज़र बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के लिए टीवी स्क्रीन भी लगाया गया था। जिसमें प्रत्याशियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया और हंगामा करते हुए जमीन पर बैठ गए। रो पड़ी रिटर्निंग ऑफिसर काफी देर तक रिटर्निंग ऑफिसर और प्रत्याशियों के बीच बहस हुई। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के आंख से आंसू छलकने लगे और रिटर्निंग ऑफिसर भावुक हो गई। विवाद कलेक्टर नम्रता गांधी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के पहुंचने के बाद शांत हुआ। प्रत्यशियों ने बताया कि स्ट्रांग रूम में चार कैमरा लगा हुआ है, एक कैमरे में वर्तमान का समय दिख रहा था, बाकी तीन कैमरे में 2 से 3 घंटे समय लेट दिखा रहा था। वहीं लगाए गए कैमरे से 40 वार्डों का ईवीएम मशीन प्रदर्शित नही हो रहा था इसी को लेकर आपत्ति थी। कैमरा का समय लेप्स इस मामले में कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कैमरा को सुधारने के बाद सभी प्रत्याशियों को सीसीटीवी के रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जाएगी। ईवीएम मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं है। सिर्फ कैमरा का समय लेप्स हो गया था, जो की टेक्निकल प्रॉब्लम है। प्रत्याशियों ने जो आरोप लगाए हैं उसे पर कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और सीसीटीवी कैमरों की जांच का आदेश दिया गया है।


