धमतरी में 24 घंटे में चाकूबाजी की दूसरी घटना:नाबालिगों को शोर मचाने से रोकने पर मारा चाकू, आंतें बाहर निकली, रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक हत्या के ठीक दूसरी रात फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। सिटी थाना कोतवाली क्षेत्र के दानी टोला वार्ड में शुक्रवार रात करीब 12 बजे विकास ध्रुव नाम के 25 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना के समय विकास अपने घर में सो रहा था। बाहर कुछ नाबालिग शोर मचा रहे थे। विकास ने उन्हें मना किया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद तीन नाबालिगों ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि युवक की आंतें बाहर निकल गईं। घायल रायपुर रेफर घायल विकास को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। विकास पेशे से हम्माल है। यह घटना उसी क्षेत्र में हुई है, जहां एक दिन पहले चाकूबाजी से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि, दोनों चाकूबाजी की घटना लगातार दो दिनों तक हुई। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों वार्डों की घटनाओं में घटना स्थल की दूरी करीब 500 मीटर है। दानीटोला वार्ड और महिमासागर वार्ड लगा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *