धमतरी में 5 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला:बाइक से राजिम कुंभ मेला जा रहा था परिवार; माता-पिता और भाई गंभीर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजिम कुंभ मेला जा रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बच्ची के माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है। मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है। ग्राम कल्ले निवासी लुकेश साहू अपने पत्नि रेखा साहू, बच्ची सृष्टि साहू और भावेश साहू के साथ बाइक से राजिम मेला घुमने के लिए जा रहे थे। ट्रक ग्राम कल्ले से होते भखारा रोड से जगदलपुर जा रहा था। गांव से तेज रफ्तार गुजरते हुए ट्रक ने मोटरसाइकिल में सवार परिवार को ठोकर मारी। जिससे बच्ची ट्रक के चक्के के नीचे आ गई। मोटरसाइकिल में सवार माता-पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *