धमतरी में 77वां एनसीसी दिवस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। 24 नवंबर को इस अवसर पर महाविद्यालय के साथ-साथ मॉडल इंग्लिश स्कूल, नूतन उत्तर माध्यमिक विद्यालय और धमतरी सर्वोदय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स के भव्य मार्च पास्ट से हुई। मुख्य अतिथि धमतरी नगर पालिक निगम के महापौर रामू जगदीश रोहरा और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक को सलामी दी गई, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और रिपोर्टिंग प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। काल्पनिक युद्ध ‘सेक्शन अटैक’ का प्रदर्शन लेफ्टिनेंट दिनेश्वर सलाम ने एनसीसी प्रतिवेदन का वाचन करते हुए वार्षिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद खेल मैदान में एक काल्पनिक युद्ध ‘सेक्शन अटैक’ का प्रदर्शन किया गया। इसमें यमंड पोजीशन, एमजी ग्रुप और एसएलआर ग्रुप के माध्यम से फॉरमेशन बनाकर आतंकियों पर विजय प्राप्त करने का दृश्य दिखाया गया। दुश्मनों को परास्त करने का जीवंत प्रदर्शन इस प्रदर्शन में बम फायरिंग का काल्पनिक रूप दिखाकर दुश्मनों को परास्त करने की रणनीति का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को युद्ध स्थल का अनुभव कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। महापौर रामू जगदीश रोहरा ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एकता और अनुशासन को अपने वास्तविक जीवन में बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कैडेट्स के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन पर प्रसन्नता व्यक्त की।


