धमतरी में ACB अधिकारी बनकर घर में लूट:8 मोबाइल-लैपटॉप ले गए चोर; वारदात में BJYM नेता के शामिल होने का आरोप

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अधिकारी बनकर एक घर में लूट हुई है। आरोप है कि विश्व बजरंग दल और भाजयुमो के पदाधिकारियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। यह घटना धमतरी जिले में 25 नवंबर को शाम करीब 4 बजे हुई। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, लुटेरे उसके घर से एक लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता बोला- परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी शिकायतकर्ता महावीर साहू के मुताबिक, तीन व्यक्ति उनके घर में घुस आए और खुद को एसीबी का बड़ा अधिकारी बताया। उन्होंने घर की तलाशी ली और छापेमारी की कार्रवाई का दावा किया। तलाशी के दौरान, आरोपियों ने घर से एक लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन जब्त कर लिए। जब उनसे वारंट मांगा गया, तो उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए वारंट देने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के भाई को फोन पर ‘सेटलमेंट’ करने के लिए कहा गया और पैसे न देने पर परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी गई। इन धमकियों और वारंट न मिलने पर महावीर साहू को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल रुद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों ने लूटपाट के इरादे से खुद को एसीबी अधिकारी बताया, उनमें BJYM के नेता शामिल हैं। इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामला किया दर्ज पुलिस के मुताबिक, मामले में धारा 319(2),331(3),308(4),351(2),3(5) के तहत एफआईआर किया गया है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… संपत्ति विवाद में भाजपा नेता ने की मारपीट…VIDEO: बिलासपुर में अपने ही भाई को पीटा; परिवार की महिलाओं से भी गाली-गलौज और बदसलूकी बिलासपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी, मारपीट और दहशत फैलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि नवीन ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही सगे भाई राकेश मसीह, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *