धमतरी से 8 हजार राखियां जवानों के लिए भेजेंगे:’ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’, सीमा पर तैनात सैनिकों को तोहफे में देंगे घर की मिट्टी

देश की रक्षा में तैनात सेना के जवानों को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से 8 हजार राखियां भेजी जाएंगी। इस रक्षाबंधन के लिए जिले की भाजपा महिला मोर्चा ने ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके तहत सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी और घर की मिट्टी भेजी जाएगी। 20 जुलाई को महिला मोर्चा ने घड़ी चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं, महिलाओं का कहना है कि यह ऑपरेशन पहलगाम हमले में शहीद जवानों को भी समर्पित है। जवानों तक पहुंचाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने स्कूल-कॉलेज और कई संस्थाओं से करीब 8 हजार राखियां एकत्र की हैं। इन्हें प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। वे इन राखियों को सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचाएंगी। पहलगाम में हमले में शहीद जवानों को भी समर्पित कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे सैनिक 24 घंटे देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं। वे त्योहारों पर भी घर नहीं आ पाते। इसलिए बहनों की ओर से उनके लिए राखी और घर की मिट्टी भेजी जा रही है। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भी समर्पित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *