धमतरी NH-30 पर ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर:ट्रैक्टर का पहिया और इंजन अलग, किसान सुरक्षित, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेशनल हाईवे 30 पर एक सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर का पहिया और इंजन अलग-अलग हो गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है। यह घटना कुरूद से धमतरी की ओर आते समय हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर करीब 20 फीट तक घसीटता चला गया, जिसके बाद उसका पहिया और इंजन अलग होकर सड़क पर बिखर गए। ट्रैक्टर ड्राइवर आईं मामूली चोटें हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पहले घायल की तलाश कर रही थी। हालांकि, ट्रैक्टर ड्राइवर किसान को केवल मामूली चोटें आई थीं। वह हादसे के बाद खड़ा होकर अपने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को देखकर हैरान था कि उसके पुर्जे कैसे अलग हो गए। किसान ने प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *