बगोदर | धरगुल्ली पंचायत के टोला भोक्ताथान में मंगलवार को 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन हुआ। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने ग्रामीणों की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया। पहले यहां 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था। ओवरलोड के कारण बार-बार तकनीकी खराबी आ रही थी। इससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही थी। उद्घाटन के मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव, दर्शन साव, दीपक कुमार गुप्ता, रुपलाल यादव, भूणेश्वर यादव, बृहमदेव मंडल, बिनोद यादव, राजेश यादव, ठाकुर मंडल, मुंशी साव, बासदेव साव, संजय मंडल, जागेश्वर मंडल, टिकन मंडल, लखपति यादव, चंदन साव, सुदन साव, अनिल साव, अशोक साव, पवन मंडल और कृष्ण भूषण मंडल मौजूद थे।


