भास्कर न्यूज | बालोद धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत बालोद जिले में लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। बुधवार को डौंडी विकासखण्ड के कोटागांव और बालोद विकासखण्ड के दरबारी नवागांव में शिविर लगाए गए। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग पहुंचे। उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। दरबारी नवागांव में 7 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 14 को नया राशन कार्ड मिला। 1 हितग्राही को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हुई। 15 हितग्राहियों को पशुपालन विभाग की योजनाओं से लाभ मिला। शिविर में कुल 72 आवेदन आए। सभी का परीक्षण कर निराकरण किया गया। शिविर में 34 ग्रामीणों की सिकलसेल और एनीमिया जांच भी की गई। इस शिविर में परसदा और धौराभांठा गांव के लोग भी शामिल हुए। कोटागांव के शिविर में 38 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 2 को आधार कार्ड और 1 को किसान क्रेडिट कार्ड मिला। उज्ज्वला योजना से 1, जनधन योजना से 3, जीवन ज्योति बीमा योजना से 2 और पीएम विश्वकर्मा योजना से 1 हितग्राही को लाभ मिला। 1-1 व्यक्ति को जाति और निवास प्रमाण पत्र मिला। 5 को मनरेगा जॉब कार्ड, 2 को वन धन योजना और 7 को सामाजिक पेंशन का लाभ मिला।


