धरती बचाने को स्कूल में पौधरोपण अभियान

लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल, पक्खोवाल रोड में सोमवार को वन महोत्सव पर पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें आर्य युवा समाज इकाई, एनएसएस इकाई और इको क्लब के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी ने धरती माता की रक्षा का संकल्प लिया। बच्चों ने स्कूल परिसर में सदाबहार पौधे लगाए। टीचर्स और माली कर्मचारियों ने पौधे लगाने में मदद की। उन्होंने पौधों की देखभाल के सुझाव भी दिए। छोटे बच्चों ने पेड़ों को गले लगाकर प्रकृति के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्या डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने छात्रों को प्रकृति का रक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *