बावली | धरदेई में 5 जनवरी से चल रहे श्री अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम में आज मानस संत नंदकुमार साहू श्रोताओं के बीच उपस्थित होंगे। संत नंदकुमार साहू हिन्दी व्याकरण एवं रामायण के ज्ञाता हैं और छत्तीसगढ़ी भाषा में गीत एवं रामायण के प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से लेकर संध्या आरती तक चलेगा। अयोध्यापुरी धरदेई के मानस प्रेमियों ने क्षेत्र के आसपास के अन्य श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसस्वादन करने की अपील की है।


