धर्मशाला में आर.एस. बाली का होटल विवाद पर पलटवार:कहा- परिवार पर झूठे आरोप लगाने वालों पर मानहानि का केस करेंगे

हिमाचल के पालमपुर के होटल खरीद विवाद को लेकर राजनीतिक तेज हो गई है। एचपीटीडीसी चेयरमैन एवं कैबिनेट मंत्री रैंक प्राप्त आर.एस. बाली ने सोमवार (29 सितंबर) को धर्मशाला के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे बल्कि बिना नाम लिए एक अफ़सर और एक नेता पर हमला बोला। आर.एस. बाली ने कहा कि जो लोग मेरे परिवार के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं, उन्हें मैं उनका बर्तन (शगुन) सूद समेत लौटाऊंगा। आरोप लगाने वालों के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इनका ज्ञान तो ‘काला अक्षर भैंस बराबर’ है। मंत्री ने साफ कर दिया कि निजी और झूठे हमलों से नाराज़ होकर अब इस मामले को कोर्ट तक ले जाया जाएगा। मंत्री ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी मंत्री आर.एस. बाली ने अपनी नाराज़गी की सबसे बड़ी वजह परिवार पर लगाए गए झूठे और निराधार आरोप और निजता का उल्लंघन बताया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि ​उनकी पत्नी और बहन का फोन नंबर व आधार कार्ड नंबर तक सार्वजनिक किया गया है। यह बेहद शर्मनाक है, इस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सबसे पहले ऐसे लोगों को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। फिर भी यदि वे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका (मानहानि का केस) दायर की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *