धर्मशाला में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार:आरोपी पर पहले से केस, पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ा, पूछताछ जारी

धर्मशाला के नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान दौरान डीएवी स्कूल के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 64.32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक कुख्यात तस्कर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। कांगड़ा जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना रैहण की टीम ने कार नंबर एचपी88-7916 (हुंडई आई-20) को जांच के लिए रोका। कार चालक रवि कुमार के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। रवि निवासी कांगड़ा जिले के फतेहपुर तहसील का निवासी है। नशे का कुख्यात तस्कर है आरोपी पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार रवि कुमार एक कुख्यात नशा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पिछले साल भी नूरपुर थाने में उसके खिलाफ 109.52 ग्राम हेरोइन बरामद होने का मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इस ताजा मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, और इस लड़ाई में स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *