धर्मशाला में दलाई लामा की भूकंप पीड़ितों के लिए प्रार्थना:भारत की भूमिका की सराहना, राहत कार्यों में सहयोग की घोषणा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने म्यांमार में आए भूकंप से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। दलाई लामा ने म्यांमार और थाईलैंड के प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की है। गादेन फोड रंग फाउंडेशन को किया आगे उन्होंने राहत कार्यों में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और भारत की भूमिका की सराहना की। मानवीय सहायता के लिए दलाई लामा ने अपने फाउंडेशन को भी आगे किया है। उन्होंने दलाई लामा गादेन फोड रंग फाउंडेशन से बचाव और राहत कार्यों में योगदान करने का अनुरोध किया है। यह कदम म्यांमार के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *