धर्मशाला में दलाई लामा की सुरक्षा में बदलाव:33 सुरक्षा कर्मियों की टीम तैनात, हर महीने 15-20 लाख का खर्च

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। नई व्यवस्था के तहत उनकी सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें 10 आर्म्ड स्टेटिक गार्ड जवान उनके आवास पर तैनात रहेंगे। साथ ही 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) चौबीसों घंटे, तीन शिफ्ट में 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो, दो शिफ्ट में निगरानी कर्मी और 3 प्रशिक्षित ड्राइवर उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं। वर्तमान में त्रिस्तरीय सुरक्षा वर्तमान में धर्मशाला में दलाई लामा की सुरक्षा त्रिस्तरीय है। हिमाचल पुलिस की द्वितीय सशस्त्र वाहिनी के डीएसपी के नेतृत्व में 108 पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। इसके अलावा केंद्रीय तिब्बती प्रशासन का सुरक्षा विभाग भी सुरक्षा में शामिल है। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं और कड़ी जांच के बाद ही किसी को अंदर जाने की अनुमति दी जाती है। परिसर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल और बैग ले जाने पर रोक है। केवल प्रधानमंत्री को दी जाती है एसपीजी सुरक्षा गृह मंत्रालय के अनुसार इस नई सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिमाह 15 से 20 लाख रुपए का खर्च आएगा। मंत्रालय देश के विशिष्ट व्यक्तियों को खतरे के स्तर के आधार पर X, Y, Y Plus, Z और Z Plus श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि एसपीजी सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री को दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *