धर्मशाला में धूम्मू शाह दाड़ी छिंज मेला:कुश्ती की प्रतियोगिता हुई, जीतने वाले को 2.50 लाख रुपए मिले

धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय धूम्मू शाह दाड़ी छिंज मेले का वीरवार को शानदार समापन हुआ। उत्तर भारत की इस प्रतिष्ठित कुश्ती प्रतियोगिता में कांगड़ा के रजत ने बड़ी माली कुश्ती का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने पप्पी कांगड़ा को पटखनी दी। दर्शकों से खचाखच भरे अखाड़े में हुए इस रोमांचक मुकाबले में रजत ने अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता को 2.50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में सोलन की रानी ने बाजी मारी। उन्होंने हमीरपुर की कृतिका को हराकर 1.25 लाख रुपए का इनाम जीता। रानी हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं और एक साल के बच्चे की मां हैं। धूम्मू शाह दाड़ी छिंज मेला हिमाचल की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। यह मेला देशभर के पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है। इस साल भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने साबित किया कि कुश्ती के प्रति लोगों का जुनून कायम है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन हर साल और भव्य होता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *