धर्मशाला से दलाई लामा की पोप लियो XIV को बधाई:भेजी चिट्ठी, बोले-आपका चुनाव दुनिया के लिए आशा की किरण

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा ने रोमन कैथोलिक चर्च के नए प्रमुख पोप लियो XIV को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने पोप को नए पद के लिए बधाई दी है। एकता में अपना विश्वास जताया दलाई लामा ने पत्र में पूर्व पोप से हुई मुलाकातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 सालों से ईसाई धर्म सहित विभिन्न धार्मिक परंपराओं के प्रतिनिधियों से संवाद करते रहे हैं। उन्होंने मानवता की एकता में अपना विश्वास जताया। साथ ही अंतर-धार्मिक सद्भाव को अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बताया। अंतर-धार्मिक सभा का भी जिक्र दलाई लामा ने 1986 की असीसी में हुई अंतर-धार्मिक सभा का भी जिक्र किया। यह सभा पोप जॉन पॉल द्वितीय ने आयोजित की थी। उन्होंने लिखा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पोप लियो XIV का चुनाव कैथोलिक समुदाय और पूरी दुनिया के लिए आशा की किरण है। दलाई लामा ने पत्र का समापन पोप के लिए प्रार्थना और शुभकामनाओं के साथ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *