धर्मांतरण के विरोध में हिंदू समाज का प्रदर्शन:बूंदी में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; एजेंसियों से जांच की मांग

बूंदी में धर्मांतरण के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने मंगलवार को विशाल प्रदर्शन किया। गोठड़ा से शुरू हुई रैली धान मंडी होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने धर्मांतरण विरोधी नारे लगाए और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री चंद्रसिंह जैन, प्रांत अध्यक्ष घनश्याम सोनी समेत कई संगठनों के नेता शामिल हुए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गईं। 6 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मामले की NIA, SOG या ATS से जांच कराने की मांग की गई। इस वीडियो में गोठड़ा निवासी परमेश्वर माली को कुछ लोगों द्वारा नैनवां मोहर्रम जुलूस में शामिल किए जाने का मामला सामने आया था। समाज ने मांग की कि जांच निष्पक्ष हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही गोठड़ा गांव की मस्जिद और मदरसों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पूरे प्रदेश में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। जिनमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री चंद्रसिंह जैन, प्रांत अध्यक्ष घनश्याम सोनी, हिंदू हेल्पलाइन के जिला संयोजक नंद सिंह सोलंकी, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय नागर, माली समाज जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी, रमेश सेन, रामस्वरूप साहू, पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी, राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग उपाध्यक्ष सीताराम खानपुरा, करनी सेना अध्यक्ष कुणाल सिंह एवं संत बाबा रामलखन दास सहित विभिन्न संगठनों व समाजजन शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *