धर्मांतरित महिला का शव दफनाने पर विवाद:धमतरी में ग्रामीणों की आपत्ति के बाद परिवार की घर वापसी पर बनी सहमति

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरित एक बुजुर्ग महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। दुगली थाना क्षेत्र के गुहारनाला गांव में 70 वर्षीय तितरो बाई का 3 फरवरी को मौत हो गई।जिसके बाद उनके शव को गांव में दफनाया गया। इस घटना के बाद ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे गांव में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, तितरो बाई और उनके परिवार ने लगभग 8 साल पहले धर्म परिवर्तन किया था। महिला के मौत के बाद जब शव को दफनाया गया, तो आदिवासी समाज और अन्य ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालने की मांग की। उनका कहना था कि धर्मांतरित होने के कारण उन्हें गांव के पारंपरिक स्थान पर दफनाया नहीं जा सकता। विवाद के बाद गांव में तनाव विवाद बढ़ने पर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक गांव में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें धर्मांतरित परिवार के सदस्य और ग्रामीण समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए। परिवार ने ‘घर वापसी’ पर दी सहमति कई घंटों तक चली इस बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकला। धर्मांतरित मृतक महिला के पूरे परिवार की हिंदू धर्म में ‘घर वापसी’ पर सहमति बनी। इस सहमति के बाद ग्रामीण समाज ने शव को बाहर निकालने की अपनी मांग वापस ले ली। फिलहाल, ग्रामीणों की सहमति से पंचनामा की कार्रवाई की गई। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *