राजनांदगांव| जिले के ग्राम धर्मापुर में 19 जनवरी को परंपरागत मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं आगंतुकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत धर्मापुर के सरपंच कोमल सिंह टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडई मेला ग्राम की प्राचीन परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


