धाकड़ कर्मचारी संघ का सम्मान समारोह आज

खानपुर| धाकड़ कर्मचारी संघ तहसील खानपुर की ओर से रविवार को धरणीधर गार्डन में तहसील स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न विभागों में कार्यरत धाकड़ समाज के कर्मचारी अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना है। धाकड़ कर्मचारी संघ ने समाज के लोगों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *