धान का 10 हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ने से 3 हजार पंजीयन अधिक

भास्कर संवाददाता | सीहोर इस बार धान का रकबा 10 हजार हेक्टेयर बढ़ा है। उत्पादन भी अच्छा हुआ, इसलिए इस बार समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय करने के लिए 3 हजार पंजीयन अधिक हुए। खरीदी केंद्रों पर किसानों की कतार लग रही है। उम्मीद है कि इस बार पिछले साल की तुलना में 20 हजार टन अधिक की खरीदी होगी। जिले में इस बार काफी किसानों ने धान लगाई है। पिछले साल धान का कुल रकबा 45 हजार हेक्टेयर था। इस साल बढ़कर 55 हजार हो गया। एक तरफ रकबा बढ़ा, दूसरी तरफ उत्पादन भी अच्छा हुआ। यही कारण है कि इस बार समर्थन खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ हो रही है। अभी तक जिले के 19 केंद्रों पर 10 हजार क्विंटल की खरीदी हो चुकी है। पिछले साल हुई थी 42,516 टन की खरीदी पिछले साल की बात करें तो जिले में 42,516 टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी हुई थी। इस साल उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा 60 से 70 हजार टन होगा। पिछले साल की बात करें तो 6,190 किसानों ने पंजीयन कराया था। इस बार यह आंकड़ा 9,011 हो गया है। खरीदी केंद्रों पर एक दिन करना पड़ रहा इंतजार किसानों को खरीदी केंद्रों पर एक दिन इंतजार करना पड़ रहा है। समस्या यह हो रही है कि जिन किसानों के उस दिन का स्लॉट बुक नहीं है, वे एक दिन पहले ही लाइन में लग जाते हैं। मंगलवार को उपार्जन प्रभारी आकाश चंदेल ने कई खरीदी केंद्रों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *