धान खरीदी केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट:जांजगीर में नमी वाला धान लौटाने पर हुआ विवाद, पिता-पुत्र पर केस दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद

जांजगीर-चांपा जिले के भडेसर धान खरीदी केंद्र पर एक संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट हुई है। धान में अधिक नमी पाए जाने पर उसे वापस करने को लेकर यह घटना हुई। पुलिस ने किसान मोहर साय यादव और उसके बेटे धरम सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, हेमंत राठौर भडेसर धान खरीदी केंद्र में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 4 दिसंबर की सुबह 8 बजे धान की नमी जांच की जा रही थी। जिन किसानों के धान में नमी की मात्रा सही पाई गई, उन्हें अंदर भेजा गया, जबकि अधिक नमी वाले धान को वापस किया जा रहा था। नमी वाला धान लौटाने पर विवाद इसी दौरान, सुबह करीब 8:45 बजे गांव के मोहर साय यादव और उनके बेटे धरम सिंह यादव अपना धान लेकर केंद्र पहुंचे। ऑपरेटर हेमंत राठौर ने जब उनके धान की नमी जांच की, तो वह बहुत अधिक पाई गई। हेमंत ने उन्हें धान वापस ले जाने को कहा। पिता-पुत्र ने कंप्यूटर ऑपरेटर से की मारपीट इस पर मोहर साय यादव और धरम सिंह यादव ने धान वापस ले जाने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब हेमंत ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हेमंत के सीने और पेट में दर्द होने लगा। मारपीट की यह पूरी घटना धान खरीदी केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हेमंत राठौर की शिकायत पर पामगढ़ थाने में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *