धान खरीदी केंन्द्र में ग्रामीण को चोर समझकर पीटा:अधमरी हालत में चौकीदार ने सड़क किनारे फेंका, इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ग्रामीण को देवनगर धान खरीदी केंद्र के चौकीदार और उसके साथियों ने जमकर पीटा था। घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक विजय रात 11 बजे अपने घर से सड़क पर टहलने निकला था। इस बीच उन्हें धान चोर कहकर धान खरीदी केन्द्र का चौकीदार पीटने लगता है। मौके पर मौजूद धान खरीदी केंद्र के DMO बुधराम टेकाम चौकीदार को उसकी पिटाई करने से रोकते हैं। लेकिन चौकीदार नहीं सुनता। वो विजय को टेकाम दूर ले जाता है। और यहां मौजूद अन्य लोगों के साथ फिर उसकी पिटाई शुरू की देता है। इसके बाद विजय को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया जाता है। कुछ लोग उनकी मदद करते हैं। इसके बाद विजय को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया जाता है। लेकिन यहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें MRM अस्पताल में भर्ती किया जाता है। यहां से शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बेहतर इलाज हेतु रायपुर ले जाते समय उनकी एम्बुलेंस में ही मौत हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *