धान खरीदी में अनियमितता का आरोप:महिला किसान बोली- टोकन जारी होने के बाद भी 200 क्विंटल धान नहीं खरीदा गया

बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र में धान खरीदी में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम लांजा की महिला किसान चंद्रकला साहू ने आरोप लगाया है कि टोकन जारी होने के बावजूद पौसरी ग्रामीण सहकारी सोसायटी ने उनका 200 क्विंटल धान नहीं खरीदा है। यह धान कई दिनों से सोसायटी परिसर में पड़ा है, जिससे चोरी या नुकसान का खतरा बना हुआ है।चंद्रकला ने बताया कि सोसायटी प्रबंधन ने उनका पूरा धान नहीं तौला और न ही खरीदा। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है और मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रबंधन ने किया आरोपों का खंडन दूसरी ओर, समिति प्रबंधक राम जी साहू ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनका दावा है कि धान की तौलाई हो चुकी है, लेकिन किसान थम लगाने के लिए उपस्थित नहीं हुईं। सयुंक्त खाता होने के कारण परेशानी साहू ने बताया कि संयुक्त खाते से संबंधित होने के कारण किसान के देवर ने धान खरीदी पर आपत्ति जताई है। हालांकि, तहसीलदार ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से धान खरीदने का निर्देश दिया था। महिला किसान चंद्रकला साहू ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनका धान चोरी हो जाता है या खराब हो जाता है, तो उन्हें भारी नुकसान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *