धान खरीदी में गड़बड़ी पर 6 कर्मचारियों पर कार्रवाई:बालाघाट में 3 निलंबित, 3 पर FIR के निर्देश; सहकारी कर्मचारी महासंघ ने जताया विरोध

बालाघाट में धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही के आरोप में 6 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से तीन को निलंबित किया गया है, जबकि तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सहकारी कर्मचारी महासंघ ने नाराजगी जताई है। महासंघ के जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई को ‘खेदजनक’ बताया सहकारी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष पी.सी. चौहान ने इस कार्रवाई को ‘खेदजनक’ बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी जांच की जाए तो हर केंद्र पर चूक दिखाई देगी। चौहान ने यह भी सवाल उठाया कि सोसायटियों में धान के परिवहन में हो रही देरी पर क्या कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के विरोध में रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में रणनीति बनाने के लिए 15 जनवरी को बालाघाट मुख्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। जिले में 1 दिसंबर से धान उपार्जन का काम चल रहा है। अब तक समर्थन मूल्य पर 55 लाख 57 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। हालांकि, इसमें से 10 लाख क्विंटल से अधिक धान का परिवहन अभी तक नहीं हो पाया है और वह सोसायटियों में पड़ा हुआ है। धान खरीदी में अनियमितता की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीणा ने धान खरीदी में अनियमितता की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। सेवा सहकारी समिति कंजई के प्रबंधक बाबूलाल ठाकरे, उपार्जन केंद्र प्रभारी खूबचंद ऐड़े और कंप्यूटर ऑपरेटर गणेश शरणागत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच टीम ने पाया कि कंजई केंद्र में 57 क्विंटल धान अधिक था। इसके अलावा, तौल कर रखी गई बोरियों पर स्टेंसिल और किसान कोड नहीं पाए गए, और अमानक स्तर की धान खरीदी गई थी। कलेक्टर ने इन निलंबित कर्मचारियों के वेतन से शासन को हुई क्षति की राशि वसूल करने के भी आदेश दिए हैं। तीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान की तौल करने के मामले में किरनापुर विकासखंड के सेवती केंद्र प्रभारी दामोदर पांचे, परसवाड़ा विकासखंड के मजगांव केंद्र प्रभारी सुनील चौधरी और बोदा केंद्र के प्रभारी ओमकार ऐड़े के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *