धान खरीदी में 4000 रुपए की रिश्वत का वीडियो वायरल:बिलासपुर में किसान ने खुद बनाया Video, बारदाना प्रभारी और प्राधिकृत को डीसी का नोटिस

बिलासपुर के गतौरा धान खरीदी केंद्र में बारदाना प्रभारी लवकुमार यादव और प्राधिकृत राजेंद्र राठौर का घूस लेते वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने धान की क्वालिटी खराब बताते हुए रसीद काटने के लिए किसान हरप्रसाद सूर्यवंशी से 4000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। किसान ने दोनों अधिकारियों को रिश्वत देते हुए वीडियो बना लिया। मामले की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी ने तहसीलदार से जांच कराई। जांच में धान खरीदी केंद्र के प्रभारी नरेंद्र वस्त्रकार ने वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान बारदाना प्रभारी लवकुमार यादव और प्राधिकृत राजेंद्र राठौर के रूप में की। तहसीलदार की जांच में शिकायत सही पाई गई। उपायुक्त सहकारिता मंजू पांडेय ने इस मामले में दोनों आरोपी अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *