धान खुले में रखा, उठाव शुरू, दंतेवाड़ा और पालनार के लिए कटवाया डीओ

दंतेवाड़ा | जिले में गुरुवार से धान का उठाव शुरू हो गया है, पर अभी सिर्फ पालनार और दंतेवाड़ा खरीदी केंद्र से धान के उठाव के लिए मिलर्स ने डीओ कटवाया है। जिले में अभी तक 44913.20 धान की खरीदी की जा चुकी है, 3100 क्विंटल का उठाव किया जा रहा है। मौसम विभाग के द्वारा बारिश की भी आशंका जाहिर की गई है, जिसको देखते हुए सभी खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने के उपाय किए जा रहे हैं। ब्रांच मैनेजर छोटेलाल यादव ने बताया सभी खरीदी केंद्रों में कैप कवर उपलब्ध करवाए गए हैं, उठाव भी शुरू हो गया है। बाकी खरीदी केंद्रों में भी जल्द उठाव शुरू हो जाने की बात ब्रांच मैनेजर द्वारा कही जा रही है। जिले में गीदम, छिंदनार, दंतेवाड़ा, नकुलनार, मोखपाल सभी जगह बफर लिमिट से ज्यादा खरीदी हो चुकी है। जिले में भांसी, दंतेवाडा, नकुलनार खरीदी केंद्रों में धान खुले में रखा हुआ है, विभाग कैप कवर होने की बात जरूर कह रहा है पर बारिश हुई तो कई केंद्रों में धान को नुकसान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *