भास्कर न्यूज| महासमुंद धान खरीदी में अनियमितता करने बरतने पर अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों समिति प्रबंधक, मिलर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बीते 20 दिसंबर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन के संबंध में अनियमितता पाई गई, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे, तहसीलदार श्रीधर पंडा मौके में पहुंचे थे। जहां समिति प्रबंधक बुध्दिवंत प्रधान को डीओ, डीएम राईस मिलर गेट पास और तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया। जांच करने पर डीओ में भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विंटल का डीओ , डीएम में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचबी 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया। उक्त अनियमितता में समिति प्रबंधक बुध्दिवंत प्रधान, कम्प्यूटर आपरेटर गिरजाशंकर भोई, कर्मचारी हेमंत साहू और मिलर आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा की संलिप्तता पाई गई। शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है। इसको लेकर तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली को जारी डीओ एवं डीएम के आधार पर ट्रक में लोड किए धान एवं उक्त से संबंधित दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू और गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबूझकर तय डीएम की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया।


