धारकुंडी आश्रम में 5 साल बाद पहुंचे सच्चिदानंद महाराज:स्पेशल विमान से चित्रकूट आए, भक्तों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

सतना के धारकुंडी आश्रम में परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज 5 साल 8 माह के बाद रविवार को पहुंचे। महाराज श्री बदलापुर महाराष्ट्र स्थित अपने आश्रम से स्पेशल विमान से सुबह साढ़े 9 बजे यूपी के चित्रकूट स्थित देवांगना एयरपोर्ट आए। एयरपोर्ट पर पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहां से वे सड़क मार्ग से मानिकपुर होते हुए साढ़े 10 बजे धारकुंडी आश्रम पहुंचे। मार्ग में भक्त और अनुयायी कलश लेकर सड़क किनारे खड़े रहे और महाराज श्री के दर्शन किए। आश्रम को फूल मालाओं से सजाया गया था। हजारों की संख्या में भक्त महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने पुष्प वर्षा और पटाखों से स्वागत किया। सुरक्षा में 80 पुलिस जवान तैनात भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर चित्रकूट एसडीओपी रोहित राठौर के नेतृत्व में 80 पुलिस जवान तैनात किए गए। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि अगले 3 दिन तक श्रद्धालुओं को महाराज के दर्शन नहीं होंगे। उसके बाद रोजाना सुबह और शाम महाराज जी के भ्रमण के दौरान भक्त दर्शन कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *