धारदार टंगिया से 3 युवकों पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कवर्धा झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरू में तीन युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपी खेदूराम बैगा (79) को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने पहले युवकों पर कुल्हाड़ी फेंककर हमला किया, फिर घर के आंगन में बुलाकर धारदार टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 17 दिसंबर की है। ग्राम सौंरू निवासी तीन युवक दो बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी खेदूराम बैगा ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी फेंक दी। हमले से बाल-बाल बचे युवकों ने जब घटना का कारण जानने के लिए आरोपी के घर पहुंचकर बातचीत करने की कोशिश की तो वहां हालात और बिगड़ गए। आरोपी खेदूराम बैगा ने युवकों को देखते ही धारदार टंगिया से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें से दो युवकों को ज्यादा चोंट आई है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *