भास्कर न्यूज | महासमुंद पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरेकेल कला में हाई स्कूल के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के आंख और गले किसी धारदार हथियार से काटने के बाद आंख में पत्थर से कुचल दिया है। ताकि पहचान न सके। घटना करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान कर ली गई है। युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। पटेवा थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि मृतक शिवा यादव कसीबाहरा का रहने वाला था। फिलहाल युवक के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ युवक हाईस्कूल के पास टहलने गए हुए थे। जहां युवक की लाश को देख ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कोटवार ने पटेवा थाना में इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की किसी धारदार हथियार से गले में वार किया गया है। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए आंख को पत्थर से कुचलकर फोड़ दिया है। रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…


