अमृतसर| बीबी कौलां जी चैरिटेबल अस्पताल द्वारा बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव को समर्पित गुरमत समागम आयोजित किया गया। समागम में सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थों ने ईलाही बाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। भाई हरविंदरपाल सिंह लिटिल, भाई गुरइकबाल सिंह तथा भाई विशाल सिंह के जत्थे ने गुरुद्वारा मंजी साहिब, दीवान हाल में कथा-कीर्तन करके संगत को निहाल किया। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य अजायब सिंह, सेवक जत्था कडाह प्रसाद के सदस्यों ने भाई हरविंदरपाल सिंह लिटिल के गाए धार्मिक गीत ततियां हवावा तो बचाओ बाबा दीप सिंह जी पोस्टर रिलीज किया। इस धार्मिक गीत के माध्यम से भाई हरविंदरपाल सिंह लिटिल ने धन बाबा दीप सिंह जी की महिमा का गुणगान किया है। इस मौके पर मैनेजर परमजीत सिंह, दलबीर सिंह, परमजीत सिंह ढल्ल, गुरप्रीत सिंह चाहत, ओंकार सिंह पप्पू , हरिंदर सिंह गोल्डी, सुरिंदर सिंह रिंकू, गगनदीप सिंह, भूपिंदर सिंह राजू, कवलजीत सिंह भाटिया, सरविंदर पाल सिंह कालू, मनप्रीत सिंह मौजूद थे।


