धार्मिक सजा पूरी करने के बाद सुखबीर पहली बार श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक

अमृतसर | शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल नए साल पर सचखंड श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक हुए। कड़ी सुरक्षा में गुरु घर पहुंचे सुखबीर ने अपनी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर के साथ माथा टेका और संगत को नए साल की शुभकामनाएं दी। गौर हो कि श्री अकाल तख्त साहिब से तनखाहिया करार सुखबीर धार्मिक सजा पूरी करने के बाद पहली बार माथा टेकने पहुंचे थे। चूंकि सजा पूरी करने के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था इस कारण पुलिस ने सुरक्षा काफी टाइट थी। सुखबीर ने कहा कि पंजाब और देश की शांति और सद्भावना के लिए अरदास की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *