धार में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया:जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया

कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस रविवार को धार जिला कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और नेताओं ने लोकतंत्र व सामाजिक न्याय का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने की, जबकि वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम हीरोलरकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम् और ध्वज गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कांग्रेस के ऐतिहासिक संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और लोकतंत्र की रक्षा में दिए गए योगदान को याद किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और अहिंसा पर आधारित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांधी-अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की जानकारी संगठन महामंत्री परितोष सिंह ने दी, जबकि आभार प्रदर्शन परितोष सिंह राठौड़ द्वारा किया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय मनोहर सिंह ठाकुर (एडवोकेट) ने भी संचालन में सहयोग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *