धार में गंदे पानी में बैठकर मोहल्लेवासियों ने धरना दिया:आठ माह से नालों की सफाई नहीं गंदा पानी सड़क पर बहा, लोगों ने अधिकारियों को नकारा

धार में शहर के नालों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। ताजा मामला वार्ड क्रमांक-14 से सामने आया है, जहां धारेश्वर मंदिर के सामने नाला जाम हो गया है। मंदिर के ठीक सामने स्थित यह नाला पिछले आठ माह से साफ नहीं किया गया है। मंदिर मार्ग के सामने लगा पाइप छोटा है वहीं आसपास के क्षेत्र से नाले में कचरा फेंके जाने के कारण नाला जाम हुआ है। गंदे पानी में बैठकर मौहल्लेवासियों ने धरना दिया नाले के जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। क्षेत्रीय पार्षद सारिका अजय सिंह ठाकुर ने इस संबंध में कई बार शिकायत भी की थी। शिकायत के बावजूद नालों की सफाई न होने पर क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि और मोहल्ले के लोगों ने गंदे पानी में बैठकर धरना दिया। मोहल्ले वालों के एकत्रित होने पर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधि से चर्चा कर धरना समाप्त करने के लिए कहा। किंतु मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य अधिकारी को नकार दिया। सीएमओ ने लोगों से समझाइश कर आश्वाशन दिया करीब डेढ घंटे चले हंगामे के बाद नगर पालिका के सीएमओ विश्‍वनाथ सिंह वार्ड में पहुंचे। सीएमओ ने नाले को जल्द सफाई करवाते यहां पर जाली लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही इस रोड को क्रॉस करने वाले स्थान पर बडा पाईप जल्‍द लगाने की बात कही, ताकि गंदे पानी का फ्लॉ बना रहे। अधिकारियों की समझाइश के बाद धरना समाप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *