धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18 हजार 600 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक जगह इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अमझेरा थाना पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह आरोपी पकड़ाए
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल केवट (22), सोनू उर्फ जयंत तम्बोली (28), पंकज कुशवाह (40), सूरज केवट (24), मोहसिन मंसूरी (30), सुनील सोलंकी (27) और राज भामी (23) शामिल हैं। सभी आरोपी अमझेरा के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजू मकवाना के साथ उप निरीक्षक नरबदसिंह ठाकुर, उप निरीक्षक दिलीप खांडे और पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


