बड़वानी में छात्रा को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार:स्कूल जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

बड़वानी के अंजड थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले सनकी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ छात्रा और उसके पिता ने केस दर्ज कराया था। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने शिकायत कर दर्ज कराई और एफआईआर में बताया कि छात्रा हर दिन की तरह स्कूल जा रही थी। इस दौरान आरोपी कैलाश पिता बालु उसे अपने प्रायवेट पार्ट दिखाने लगा। उसकी हरकत आसपास मौजूद लोगों ने देखी। उन्होंने उसे देखने पर उसकी धुनाई कर अंजड पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आर आर चौहान ने बताया कि एक शिक्षिका जो स्कूल जा रही थी उसी दौरान रास्ते पर आरोपी कैलाश पिता बालु निवासी तलवाड़ा डेब के द्वारा शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसे अपने प्रायवेट पार्ट दिखाने लगा। जिसकी शिकायत के आधार पर आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश करने पर उसे जेल भेजा गया है। उक्त आरोपी अपराधी परवर्ती का है, उसकी पत्नी और मां बाप कोई भी इसके साथ नहीं रहता है। ये अकेला रहता है और अपराधी परवर्ती का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *