धार में तापमान गिरा, चने की फसल पर असर:एक दिन में 1.6 डिग्री पारा लुढ़का, किसानों ने जताई पैदावार कम होने की चिंता

धार जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां रात का तापमान 10.6 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 9.0 डिग्री सेल्सियस रह गया। लगातार ठंडी हवाएं, सुबह का कोहरा और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर अब फसलों पर दिखने लगा है। खासकर चने की फसल इस समय संवेदनशील स्थिति में है। किसान कृष्ण परमार ने बताया कि ठंड के बार-बार बदलते असर से फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। चने की फसल पर असर किसानों का कहना है कि अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो चने की फसल की बढ़वार रुक सकती है और पैदावार पर बड़ा असर पड़ सकता है। अचानक ठंड बढ़ने और घटने से दाने बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रह सकता है और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *