धार में बसंत पंचमी से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:सुरक्षा चाक-चौबंद, मां सरस्वती जन्मोत्सव पर 8 हजार जवान तैनात रहेंगे

धार में बसंत पंचमी और मां सरस्वती के जन्मोत्सव कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। 23 जनवरी शुक्रवार को होने वाले इन आयोजनों के मद्देनजर मंगलवार को शहर में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा, जिसमें पुलिस बल की कई कंपनियां शामिल थीं। मार्च के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद किया, उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। बसंत पंचमी के अवसर पर जिलेभर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार, पर्व के दौरान जिले में 8000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की व्यवस्था की गई है, साथ ही लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी भी जारी है। प्रशासन ने बताया कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *