धार में शराब कंपनी के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:एक कर्मचारी गंभीर; हथियारबंद बदमाश 20 मिनट तक मचाते रहे उत्पात, फोर व्हीलर तोड़े

धार जिले के बदनावर में कुछ बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शराब ठेकेदार के कर्मचारी इलाके में अवैध शराब की बिक्री पर निगरानी रखते हैं। आज सुबह शराब कंपनी के कर्मचारियों ने अवैध शराब से भरे एक वाहन का पीछा किया। यह वाहन लेबड़ नयागांव फोरलेन पर स्थित बोराली बस स्टैंड के पास देखा गया, जहां कर्मचारियों ने इसे रोक लिया। इसी दौरान बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट की और उनके फोर-व्हीलर वाहन को भी तोड़ दिया। इस हमले में एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इंदौर भेजा गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग हुई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर करीब 20 मिनट तक तोड़फोड़ और मारपीट करते रहे। हालांकि, मौके पर कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई है। कर्मचारी बोले-अवैध शराब लेकर जा रहे थे तस्कर शराब कंपनी से जुड़े राजेश जायसवाल ने बताया कि हमले में कई कर्मचारी घायल हुए हैं। विशाल जायसवाल नामक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जायसवाल के अनुसार, तस्कर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, लेकिन मौके पर कोई शराब नहीं मिली। स्थानीय पुलिस हमलावरों की अब तक पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *