धार में हिंदू सम्मेलन के लिए भूमिपूजन, कार्यालय शुरू:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत 4 जनवरी को कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अखिल भारतीय केंद्रीय कार्यक्रम के तहत धार नगर में 4 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमिपूजन और कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सुभाष बस्ती के ओंकार नगर स्थित एक निजी गार्डन में संपन्न हुआ। सम्मेलन समिति के संयोजक जगदीश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि यह हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज देश की सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की 14 बस्तियों से लगभग 10 हजार हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को समिति के संरक्षक कन्हैयालाल यादव, सह संयोजक विपिन राठौर और संजय मेहता ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में देशभर में एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना और संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी वक्ताओं ने आगामी हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नारायण जोशी, योगेश देवड़ा, व्यवस्थापक पार्षद रवि मेहता, सुभाष देवड़ा, विवेक गौड़, मोतीलाल जोशी, अनिल यादव (अधिवक्ता), बलराम प्रजापत, विजय भाटी, सुभाष बौरासी, आकाश मोदीया, अजय राठौर, हंसराज सोनवानिया, नरेंद्र गजादेसी और राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन बलराम प्रजापत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन हेमंत प्रजापत द्वारा किया गया। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी हंसराज सोनवानिया ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *